फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में नकदी न होने से भटक रहे लोग 

Tue, 20 Dec 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
बैंक में नकदी न होने नकदी पाने को भटक रहे लोग
विज्ञापन
नोट बंदी के बाद से बैंकों में कैश की कमी बनी हुई है। हालांकि मंगलवार को कुछ राहत रही लेकिन अभी तक स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। बहुत से लोगों को अब भी बिना कैश के लौटना पड़ रहा है। वहीं एटीएम में भी लंबी लाइन के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। शहर के आधे से अधिक एटीएम अभी भी बंद हैं। 
विज्ञापन

बीसलपुर। चीनी मिल स्थित जिला सहकारी बैंक से केवल वेतनभोगियों को पांच-पांच सौ रुपये का भुगतान किया गया। इससे नाराज कर्मचारियों ने बैंक गेट पर हंगामा किया। इस मौके पर नरेश चंद्र, रामप्रकाश, इंद्रपाल, रामचरित्र, रामेश्वर दयाल, छोटेलाल, शिवराम, मंसूर अहमद, मोहम्मद सईद, राकेश कुमार मौजूद रहे।
भुगतान से इंकार पर ग्राहकों का हंगामा
पूरनपुर। बैंक शाखाओं में ग्राहकों की खासी भीड़ रही। एचडीएफसी बैंक के एटीएम तक पहले पहुंचने को लेकर लोगों में धक्का मुक्की हुई जिसपर लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

जोगराजपुर। कस्बे की बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा के बाहर ग्राहकों की लंबी लाइन लगी। धक्का मुक्की में गांव रायपुर बिचपुरी निवासी 58 वर्षीय इकलाक गिरकर बेहोश हो गया। उसे प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। कुर्रैया की बैंक शाखा में कम कैश पहुंचने पर बैंक कर्मियों ने पहले उन ग्राहकों को भुगतान करने की बात की जिनकी पासबुक एक दिन पहले से जमा थी। इस पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। 
पुराने नोट जमा करने वाले बैरंग लौटे
पूरनपुर। नगर के उप डाकघर व शाखा डाकघर में मंगलवार को पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट जमा करने पहुंचे ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ा। पोस्टमास्टर नरेश कुमार ने बताया कि उनके विभाग से अभी खातेदारों से पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट जमा करने या न करने का कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें