फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुघर्टना में गुलदार मरने की सूचना से हड़कंप 

Tue, 20 Dec 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 हाइवे पर किसी अज्ञात वाहन से कुचलकर गुलदार मरने की सूचना से वनविभाग में सनसनी फैल गई। डीएफओ सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन प्रथम दृष्टया जांच में मामला उदबिलाव का पाया गया। डीएफओ के निर्देश पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।पीलीभीत पूरनपुर के असम हाइवे पर गजरौला कस्बे से पूरब की ओर माला नदी के पुल पर कुछ लोगों ने किसी वन्यजीव को मृत अवस्था में पड़ा देखा जिसकी किसी वाहन से टकराकर मौत हो गई थी। शव के ऊपर से कई वाहन गुजर जाने के कारण उसकी पहचान मुश्किल हो रही थी लेकिन शरीर पर धब्बों को देख लोगों ने गुलदार होने की संभावना व्यक्त करते हुए इसकी सूचना वनविभाग को दी। इसपर डीएफओ आदर्श कुमार, वनक्षेत्राधिकारी गजेंद्र बहादुर यादव, माला रेंजर दिलीप श्रीवास्तव सहित तमाम वनकर्मी मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने जांच के बाद इसकी पहचान उदबिलाव (फिशर कैट) के रूप में की। वहीं मौके पर मौजूद कई लोग इसे गुलदार होना ही बता रहे थे। बाद में डीएफओ के निर्देश पर वनकर्मियों ने उसका शव कब्जे में ले लिया। डीएफओ ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर से मरने वाला वन्यजीव उदबिलाव है। बुधवार को इसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने गुलदार होने से साफ इंकार किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें