पीलीभीत। लॉकडाउन होने के बाद हरियाणा और राजस्थान में फंसे 1041 लोगों को 44 बसों से उन्हें वापस बुलाया गया है। सभी लोगों की स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें घर भेजने के बाद होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
राजस्थान और हरियाण में रहकर नौकरी कर रहे लोग लॉकडाउन मेें फंसे हुए थे। उन्हें वापस लाने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार को 44 बसें राजस्थान और हरियाणा भेजी थीं। शनिवार को दोपहर को बसें उन्हें लेकर ड्रमंड कॉलेज के प्रांगण में पहुंचीं। वहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बसों से उतरने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की। स्वास्थ्य होने पर उन्हें प्रशासन ने घरों को भिजवाकर उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि 44 बसों से 1041 लोगों को लाया गया है। साथ ही झारखंड के 123 प्रवासी मजदूरों को चार बसों से स्क्रीनिंग करने के बाद रोडवेज बसों से उनके घरों के लिए रवाना किया गया है।