फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क पार कर रहे मजदूर की वाहन की टक्कर से मौत

Mon, 13 Jan 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सड़क पार कर रहे गांव सबलपुर निवासी मनोज (24) वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसा असम हाईवे पर मोहनपुर जप्ती चौराहा पर हुआ। गांव सबलपुर निवासी मजदूरी करता था। शनिवार को ही मजदूर हरियाणा से लौटा था। शाम करीब सात बजे मनोज गांव के समीप मोहनपुर जप्ती चौराहा पर किसी काम से गया था। वापस लौटते समय पैदल हाईवे पार करने के दौरान उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। शोर-शराबा पर एकत्र हुए लोग घायल मनोज को सीएचसी लाए। चिकित्सक ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि मनोज के शव को पोस्टमाॅर्टम को भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें