फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मैजिक की टक्कर से माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग का बूम टूटा

Mon, 13 Jan 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर की माधौटांडा रेलवे क्रासिंग पर टूटा बूम बैरियर।स्रोत:राहगीर
विज्ञापन
पूरनपुर। रेलवे क्राॅसिंग बंद होते समय जल्दी निकलने की होड़ में मैजिक चालक ने माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग का बूम तोड़ दिया। इसके बाद लोहे का पाइप खींचकर क्राॅसिंग बंद की और ट्रेनों का आवागमन कराया गया। माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग पर लंबे समय से ओवरब्रिज और शेरपुर रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर ट्रेन के आने पर माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग बंद की जा रही थी। इस दौरान क्राॅसिंग बंद होने से पहले निकलने की होड़ में मैजिक चालक ने बूम बैरियर को टक्कर मारकर तोड़ दिया। स्टेशन अधीक्षक आशीष कुमार वर्मा ने बताया कि गेटमैन ने वाहन का फोटो खींच लिया है। मैजिक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें