एडी कार्यालय से आए परामर्शदाता डॉ. एसए खान और वीरेंद्र कुमार ने सीएचसी में व्यवस्थाओं का जायजा लेकर व्यवस्थाएं सुधरवाने को लेकर सीएचसी अधीक्षक और सीएमओ से वार्ता की। खामियां दूर होने पर सीएचसी का फिर निरीक्षण होगा और ग्रेडिंग कर स्थान दिया जाएगा।
निरीक्षण के बाद डॉ. एसए खान ने बताया कि कायाकल्प के तहत सीएचसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में लेबर रूम के पीछे भीषण गंदगी पाई गई। वायरिंग लटकती मिली। कमरों में सामान भरा मिला। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में लेबर रूम में तैनात सफाई कर्मचारी की लापरवाही पाई गई। सीएचसी अधीक्षक से खामियों को दूर कराने को लेकर वार्ता की। इसके अलावा सीएमओ से मोबाइल पर वार्ता कर कमरों में भरे सामान का टीम बनाकर निस्तारण कराने को कहा गया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में मिली खामियां दूर होने के बाद टीम फिर निरीक्षण कर गे्रडिंग देगी। इसके बाद बाहर से आई टीम निरीक्षण करेगी। निरीक्षण में सत्तर प्रतिशत अंक मिलने पर अस्पतालों को अतिरिक्त धनराशि दिलवाई जाएगी, ताकि स्थिति में और सुधार कराया जा सके।