फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी से करें कार्य तभी दूर होगी बेरोजगारी

Sun, 29 Mar 2015 11:22 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी को कम करने के लिए नौजवान कुटीर उद्योग लगाएं और ईमानदारी से कार्य करें। इससे स्वयं की तरक्की के साथ जिले का विकास भी होगा।
विज्ञापन

वह रविवार को गांधी स्टेडियम में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत  तीन दिवसीय जिला स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार योजना के नाम से खादी ग्रामाद्योग द्वारा ऋण भी दिया जाता है। जिस पर 35 प्रतिशत अनुदान मिलता है। कहा कि जो लोग रोजगार करना चाहते हैं, उनकी फाइल विभाग से स्वीकृत कराकर बैंकों से ऋण दिलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या आती है तो उनके मोबाइल नंबर 8005489047 पर संपर्क कर सकते हैं। डीएम ओएन सिंह ने कहा कि खादी ग्रामोद्योग आर्थिक व्यवस्था की नींव है। इसके लिए छोटे-छोटे कुटीर उद्योग लगाएं और ऋण का समयावधि के भीतर चुकाएं तभी उन्नति होगी। उपमुख्य कार्यपालक खादी बोर्ड एनपी मौर्य ने  विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

इससे पूर्व राज्यमंत्री ने जिला स्तरीय प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, पशु आहार उद्योग, जड़ी बूटी संग्रह उद्योग, जरी उद्योग, एफआर बायो मास्क बेक्रेटस, क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम आदि स्टालों का अवलोकन किया। संचालन अमित पाठक ने किया।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, एएसपी सुधीर कुमार सिंह, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी इरशाद अहमद, एसडीएम सुरेंद्र बहादुर यादव, तहसीलदार इंद्रकांत द्विवेदी, अब्दुल वसीम, इम्तियाज अल्वी, जौहर अब्बास, बबलू चौहान, सरफराज खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें