बाजार में दो दुकानों में चोरी की वारदात के बाद एसपी कलानिधि नैथानी ने सख्ती की है। कोतवाली पुलिस की फटकार लगाई। इसके अलावा एएसपी रोहित मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर चोरी की घटना का खुलासा करने को सात दिन का समय दिया है।
मंगलवार सुबह व्यापारी नेताओं से शिकायत मिलने पर एसपी ने कोतवाली पुलिस की फटकार लगाई। कोतवाल एसके सिंह से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। एसपी ने एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल को आवास पर तलब किया। इसके बाद चोरी की घटनाओं को लेकर रणनीति बनाई। जिसमें एएसपी को नोडल अधिकारी बनाया गया। सर्विलांस और स्वाट टीम के साथ एक संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। स्पष्ट कहा कि इसका सात दिन में परिणाम सामने आए।