फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के विकास में मिलजुल करें प्रयास: मेनका गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीलीभीत। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सांसद आदर्श गांव पंडरी में विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में सभी मिलजुल कर सहयोग करें। इस दौरान उन्होंने गांव के विकास के लिए कई घोषणाएं भी कीं।
प्रधानमंत्री के आह्वान पर पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री ने मरौरी ब्लॉक के गांव पंडरी को सांसद आदर्श गाव घोषित किया था। मंगलवार को उन्होंने गांव में ग्राम्य समृद्धि एवं स्वच्छता कार्यक्रम कर गांव वालों को विकास योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले से जोड़ने वाली 13 किमी सड़क को गड्डा मुक्त किया जाएगा। गांव की महिलाओं के स्वयं सहायता ग्रुप बनाकर आत्मनिर्भर बनाने, गांव की सड़कों को ठीक कराने, मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनवाने, स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति को बेहतर बनाने, गांव को ओडीएफ कराने की घोषणा की। उन्होंने डीएफओ सामाजिक वानिकी आदर्श कुमार से गांव में पौधरोपण के साथ कम से कम एक एकड़ जमीन ऐसे पौधे रोपित कराने के निर्देश दिए जो भविष्य में गांव के लिए बेहतर निधि के रूप में तैयार हो सकें।
विज्ञापन

इस मौके पर विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाकर भी ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह, पीडी आरबी भास्कर, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, केंद्रीय मंत्री के प्रवक्ता एमआर मलिक, देवेद्र सिंह टोनी, जगदीश लोधी आदि थे।
विज्ञापन

00000000000
फसल बीमा किसानों के लिए वरदान
बीसलपुर। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार की फसल बीमा योजना किसानों के लिए वरदान है। सभी किसान अपनी फसलों का बीमा कराएं। केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को नीवाडांडी खांडेपुर, अखौली, अहिरवाड़ा, दौलतपुर हीरा, अहिरपुरा नगला, गोवल और मंडरा सुमन आदि गांवों में आयोजित जनसभाओं में संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने फसल बीमा योजना की किस्त काफी कम रखी है, जिससे हर किसान अपनी फसलों का बीमा करा सके। उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में कुल चार हजार गांव हैं, जिनमें से केवल तीन सौ गांव विद्युतीकरण की सुविधा से वंचित है। इन गांवों का विद्युतीकरण कराने के लिए 128 करोड़ रुपये स्वीकृत करा दिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने जनसभाओं के बाद नगर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में भाजपा नेता डॉ रत्नेश गंगवार के आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौैके पर शिवेंद्र शुक्ला, राजेश सिंह, नरेश शर्मा, अशोक दीक्षित, अचल दीक्षित, सुनील अवस्थी और अनमोल कुमार आदि थे।
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें