फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदारों के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 06 Apr 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव प्रताप डांडी और अमृता खास के उपभोक्ताओं ने तहसील परिसर में कोटेदारों के विरुद्ध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि कोटेदार राशन सामग्री के वितरण में भारी धांधली कर रहे हैं। 
विज्ञापन

गांव प्रताप डांडी और अमृता खास के उपभोक्ता बुधवार को तहसील परिसर में जमा हुए और कोटेदारों के विरोध में नारेबाजी करके प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों को आरोप था कि उनके गांवों के कोटेदार अधिकांश राशन सामग्री की कालाबाजारी कर देते हैं। विरोध करने पर उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार करते हैं। बाद में दोनों गांवों के उपभोक्ताओं ने तहसील दिवस में आए डीएम मासूम अली सरवर से कोटेदारों की लिखित शिकायत की। डीएम ने एसडीएम बीपी सिंह को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रदर्शन करने वालों में  प्रताप डांडी के सत्यपाल, तेजराम, लालाराम, ओमप्रकाश, वीरपाल, जमुना प्रसाद, नंदलाल, देवदत्त और गांव अमृता खास के रामगोपाल, वीरपाल, योगेंद्र, यशवंत, मेवाराम, अनुज, झंडू, रामसहाय, शिवदयाल, प्रदीप, विनोद, नरेश, नीरज आदि शामिल थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें