फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिशन इंद्रधनुष फेज थ्री आज से होगा शुरू

Wed, 06 Apr 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग जिले में सात अप्रैल से शुरू होने वाले मिशन इंद्रधनुष फेज थ्री में इस बार आठ के स्थान पर नौ जानलेवा बीमारियों से बचाव को टीकाकरण करेगा। अभियान के तहत 29041 बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी सिंह ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर पिछले साल मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई थी। इसके फर्स्ट और सेकेंड फेज के चार-चार चरण पूरे किए जा चुके हैं। फर्स्ट फेज के चार चरणों में 17214 गर्भवती महिलाओं और 49393 बच्चों तथा सेकेंड फेज में 15100 गर्भवती महिलाओं और 56305 बच्चों को प्रतिरक्षित किया जा चुका है। अब प्रदेश सरकार मिशन इंद्रधनुष फेज थ्री शुरू कर रही है। यह अभियान अप्रैल से जुलाई तक चार चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण सात अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इसमें करीब 1232 चिन्हित स्थलों पर टीकाकरण सत्र लगाए जाएंगे। इसमें दो वर्ष तक के 23076 बच्चे और 5965 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि टीकाकरण की जिम्मेदारी 202 एएनएम को सौंपी गई है। टीकाकरण के लिए महिलाओं और बच्चों को लाने का कार्य आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाएं करेंगी।
बीसलपुर। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में ब्लाक क्षेत्र में सात से 14 अप्रैल तक मिशन इंद्रधनुष चलाया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ.  ठाकुरदास ने बताया कि अभियान में सभी 20 एएनएम को लगाया गया है। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारियों द्वारा अभियान का समय समय पर निरीक्षण भी किया जाएगा। अभियान में लगाई गई एएनएम को प्रशिक्षण दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें