फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोटेदार के मजदूर का सिर फोड़ा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दियोरिया। एक कोटेदार के मजदूर को सगे भाइयों ने घेरकर हमला कर दिया। मजदूर का सिर फट गया। घायल की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कटैया निवासी सर्वेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा है कि गांव निवासी पूरन देई पत्नी रीतराम के बुलाने पर 24 जुलाई की रात करीब आठ बजे बाइक से उनके यहां जा रहे थे। रास्ते में गांव निवासी नरेश व उनका भाई लाल बिहारी आपस में झगड़ा कर रहे थे। उधर से निकलने के दौरान दोनों भाइयों ने उसे घेर लिया।
बोले- तू कोटे का गल्ला नहीं देगा। सर्वेश ने कहा कि वह तो कोटेदार के यहां मजदूरी पर गल्ले की तौल करता है। वे लोग यह बात कोटेदार से जाकर कहें। इतना कहते ही दोनों भाइयों ने उसे पकड़कर पीट दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें