फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ बल्व बुझाएं, पंखे, फ्रिज समेत बाकी न बंद करें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज रात नौ बजे नौ मिनट के लिए सारी लाइटों को बंद कर मोमबत्ती और दीए जलाने की अपील के बाद पावर कॉरपोरेशन अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। अचानक लोड कम होने और फिर दोबारा बढ़ाए जाने के दौरान फाल्ट होने का अंदेशा बढ़ा है। ऐसे में सभी से अपील की जा रही है कि सिर्फ बत्ती बुझाएं। इसके बदले उतना ही लोड बरकरार रखने के लिए घर के पंखे, फ्रिज, इन्वर्टर समेत दूसरे उपकरणों को चालू रखें। बाद में बत्ती जलाने के दौरान बढ़ाया गया लोड कम करते रहें।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता असीम कुमार ने बताया कि जनपद में 29 सब स्टेशन हैं। बिजली की खपत प्रतिदिन 70 मेगावॉट है। अचानक लोड घटने और बढ़ने से फाल्ट बढ़ने लगते हैं। पीएम ने सिर्फ बत्ती बंद करने को कहा है। इसलिए अन्य उपकरण पंखे, फ्रिज आदि बंद न किए जाएं। अमूमन जैसे 200 वॉट के बल्व एक मकान में बंद किए जाते हैं तो उसके एवज में कुछ पंखे चला दिए जाएं। इससे लोड सामान्य रहेगा। बाद में जब बल्व दोबारा जले तो पंखे आदि को बंद कर दें। कॉरपोरेशन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। वरिष्ठ अधिकारियों और ऊर्जा मंत्री ने भी इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं। सभी सब स्टेशन पर स्टाफ मुस्तैद रहेगा। लोगों से अपील है कि जितना लोड बत्ती बुझाकर कम करें, उतना ही दूसरे संसाधनों के जरिए चालू रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें