फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। संदिग्ध हालात में मरौरी गांव में विवाहिता की मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव खपरैल की बल्ली में साड़ी से बने फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पंडरी गांव निवासी हरिशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन 28 वर्षीय मीना देवी उर्फ कुमकुम की दूसरी शादी पांच साल पहले मरौरी गांव के धर्मेंद्र कुमार से हुई थी। धर्मेंद्र आए दिन शराब पीकर मीना देवी की पिटाई करता था। इसके अलावा दहेज में मोटर साइकिल की मांग ससुराल वाले करते थे। मांग पूरी न होने पर उसे पीटते थे और आत्महत्या के लिए उकसाते थे।
इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल ने बताया कि मृतका के भाई की ओर से पति धर्मेंद्र, ससुर नेमचंद्र, जेठ लालाराम, प्यारेलाल और सास पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मीना देवी की पहली शादी आरोपी धर्मेंद्र के बड़े भाई ठाकुर प्रसाद से हुई थी। ठाकुर प्रसाद की मौत के बाद परिवार वालों ने उसकी दूसरी शादी धर्मेंद्र से करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें