फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आए 160 लोंगो पर है स्वास्थ्य विभाग की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विदेश समेत देश के अन्य राज्यों से आए 179 लोग स्वास्थ्य विभाग की नजर में हैं। डॉक्टरों की टीमें इनकी निगरानी कर रही हैं। इनमें 54 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं 46 लोग स्वास्थ्य विभाग के क्वारंटीन सेंटर में रखे गए हैं।
विज्ञापन

दो कोरोना संक्रमित केस मिलने के बाद प्रशासन पूरी तरह से सजगता बरत रहा है। विदेश से आने वालों के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों से भी लोग भी जनपद में आ रहे हैं। शासन से 86 लोगों की सूची मिली है। इनमें आठ लोग संदिग्ध पाए गए थे। इन सभी की जांच कराई गई तो इसमें दो लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया। शेष बचे छह लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक विदेश और अलग-अलग राज्यों से आए 179 लोग विभाग की निगरानी में है। इनमें 46 लोगों को क्वारंटीन सेंटर में भर्ती किया गया है। वहीं 54 लोगों को उनके घर में ही क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग और होम क्वारंटीन वाले घरो पर नोटिस चस्पा कर लोगों को आगाह कर रहा है, ताकि लोग कोरोना के संक्रमण से सतर्क रहें।
शासन से 86 बाहर से आए लोगों की सूची मिली थी। 74 अन्य लोगों की जानकारी लोकल स्तर पर जुटाई गई थी। यह सभी 160 लोग निगरानी में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तरह से सक्रिय हैं। -डॉ. सीएम चतुर्वेदी, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें