फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबूधावी से लौटे चार यात्रियों को एक ही एंबुलेंस में लाने पर ग्रामीण भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र में अबू धाबी से चार लोगों के लौटने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें जिला मुख्यालय स्थित क्वारंटीन सेंटर लाया गया। एक ही एंबुलेंस में बिना मास्क के चारों व्यक्तियों को ले जाने ग्रामीण भड़क उठे। वहीं पूरनपुर क्षेत्र में कतर से आए तीन लोगों में से दो ही ट्रेस हो सके, उन्हें भी क्वारंटीन सेंटर में लाया गया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से फैलते संक्रमण को देखते हुए दस देशों से आने वाले यात्रियों को निगरानी के लिए क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट करने के आदेश जारी किए है। स्वास्थ्य विभाग को ट्रांस शारदा क्षेत्र में अबू धाबी से चार लोगों के लौटने की सूचना मिली। इस पर सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने चारों लोगों को लाने के लिए विशेष एंबुलेंस भेजी। बताते है कि एंबुलेंस स्टाफ ने चारों व्यक्तियों को बिना मास्क आदि के एंबुलेंस में बैठा दिया। इस पर इन लोगों के परिजन समेत ग्रामीण भड़क उठे। बाद में एंबुलेंस स्टाफ ने अपने मास्क यात्रियों को पहनाए, तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए। एंबुलेंस से इन चारों को जिला मुख्यालय स्थित क्वारंटीन सेंटर लाया गया।
कतर से आए दो यात्री क्वांरटीन में शिफ्ट, एक की तलाश जारी
जिले में कतर से आए तीन यात्रियों की आने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नहीं लग सकी। खास बात यह है कि इन यात्रियों की सूची शासन द्वारा भी मुहैय्या नहीं कराई गई। बाद में जब सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल को जानकारी लगी तो उन्होंने तीन यात्रियों को ट्रेस कर क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव में गई टीम को कतर से लौट दो व्यक्ति तो मिल गए और उन्हें एंबुलेंस से लाकर क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट कर दिया, लेकिन एक कतर से आए एक व्यक्ति को ट्रेस नहीं किया जा सका। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट इटली से आए संदिग्ध घर भेजे
अमरिया क्षेत्र में इटली से आए तीन बच्चों समेत आठ लोगों को बृहस्पतिवार को क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट कर उनकी निगरानी की गई थी। शुक्रवार को इस सभी को उनके घरों को भेज दिया गया। सीएमओ के मुताबिक इन सभी की 14 दिन तक निगरानी की जानी थी। ये सभी 13 दिन पूर्व आए थे। 14 दिन की निगरानी पूरी होने पर इन सभी को उनके घर भेज दिया गया है।
आबूधावी से चार और कतर से आए दो व्यक्तियों को क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। कतर से आया एक व्यक्ति अभी नहीं मिल सका है। उसकी तलाश जारी है। लोगों से अपील है कि वे स्वयं जागरूक रहे और दूसरों को भी जागरूक करें। -डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें