फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में एक कोरोना संदिग्ध मिला, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग की टीम को एक और कोरोना संदिग्ध मिला है। मझोला के इस व्यक्ति को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने के बाद ब्लड सैंपल लखनऊ भेजा गया है। युवक के संपर्क में आए उसके परिवार के चार सदस्यों को इस बीच क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

पीलीभीत में अभी तक एक भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। अब तक दो ही संदिग्ध मिले, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। अब बृहस्पतिवार रात स्वास्थ्य विभाग की टीम को एक और कोरोना संदिग्ध मिला है। यह युवक इटली से बृहस्पतिवार को मझोला क्षेत्र स्थित अपने घर पहुंचा था। इटली से लौटे इस युवक के संबंध में किसी पड़ोसी ने स्वास्थ्य विभाग को टीम को जानकारी देते हुए बताया कि उसे काफी तेज खांसी आ रही है। सूचना मिलते ही बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे विशेष एबुंलेंस युवक का लेने उसके घर पहुंची और वहां से उसे जिला अस्पताल लेकर आई। जांच के दौरान युवक में कोरोना वायरस जैसे लक्षण पाए जाने पर संदिग्ध मानते हुए उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। उसका खून का नमूना लेकर जांच के लिए केजीएमयू (लखनऊ) भेजा गया है। युवक के संपर्क में आए परिवार के चार सदस्यों को भी शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल लाकर क्वारंटीन सेंटर में ठहरा दिया गया।
इटली से आए एक युवक को कोरोना संदिग्ध मानते हुए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। उसका सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। सुरक्षावश उसके परिवार के चार सदस्यों को भी क्वारंटीन में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें