फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से थर्राया कपड़ा बाजार, दुकानों पर पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना वायरस का डर हर जगह छाया है। कपड़ा बाजार पर तो कोरोना का डर इस कदर हावी है कि पूरा बाजार ही इस वायरस से थर्रा उठा है। थोक से लेकर रिटेल कारोबार तो ठप होने के कगार पर पहुंचने लगा है। बाजार में सन्नाटा पसरा है। रिटेल कारोबार धड़ाम होने से कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

कपड़ा कारोबार पर पहले से ही मंदी छायी हुई थी। रबी फसलों पर हाल ही में प्राकृतिक आपदा बारिश और ओलावृष्टि होने का असर भी बाजार पर था। मगर, कोरोना वायरस ने बाजार की हालत और पतली कर दी। अब बाजार में कोरोना के कहर से कपड़ा कारोबार घटकर 40 फीसदी रह गया है। शोरूम, दुकानों और फुटकर बाजारों में सन्नाटा है। प्रशासन ने मंगल बाजार तो पहले से ही बंद करा दिया है। मुख्य बाजार स्टेशन रोड, छिपियान मस्जिद, चावला चौराहा, गैस चौराहा और जेपी रोड पर रोजाना लगने वाली कपड़े की दुकानों पर इक्का दुक्का ही ग्राहक दिखते हैं। कपड़ा कारोबारियों का कहना है कि जब से कोरोना वायरस का मामला सामने आया है, तब से बाजार में ग्राहकों का आना काफी हद तक कम हो गया है। वहीं ग्राहक कपड़ा लेने पहुंच रहे हैं, जिन्हें ज्यादा जरूरत है। होली के बाद हालांकि कपड़ों की बिक्री कम हो जाती है, लेकिन गर्मी पड़ते ही बिक्री फिर बढ़ने लगती है। बीते एक सप्ताह से कपड़ा कारोबार सामान्य से घटकर 40 प्रतिशत तक आ गया है। ग्राहकों की कमी देखते हुए कारोबारी नए माल का आर्डर नहीं दे रहे हैं। हर साल गर्मी का सीजन शुरू होते ही होली बाद आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में ग्राहक कपड़े खरीदने आते थे, लेकिन कोरोना वायरस के चलते बाहरी ग्राहकों का आना बंद है। व्यापारियों के पास करोड़ों का माल डंप है। कोरोना वायरस के चलते कंपनियों ने व्हाटसएप पर ही माल का आर्डर लेना शुरू कर दिया है।
शोरूम में भी घटी ग्राहकों की संख्या
कोरोना का खौफ इस कदर लोगों में घर कर गया है कि शोरूम में भी ग्राहकों की संख्या घटती जा रही है। शहर में तीन बड़े शोरूम हैं। इनके प्रबंधकों का कहना है कि कोरोना के डर से ग्राहकों की संख्या बहुत कम हो चुकी है। बीते 15 दिन में कारोबार में भारी नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें