पीलीभीत। कोरोना वायरस के चलते पुलिस विभाग भी अलर्ट है। डीजीपी ने एसपी अभिषेक दीक्षित से 24 बिदुंओं पर रिपोर्ट मांगी गई है।
गुरूवार को डीजीपी ने एसपी अभिषेक दीक्षित से कोरोना वायरस के चलते पुलिस कर्मियों की संख्या, मॉस्क, गलप्स, सेनेटाइजर की खरीद की रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही कोरोना वायरस को लेकर रैपिड एक्शन फोर्स के सदस्यों की संख्या, थाना और पुलिस लाइन के 112 वाहनों की संख्या के साथ पूरे 24 बिदुंओं पर रिपेार्ट मांगी गई है। एसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि जनपद में 2200 पुलिस कर्मी तैनात हैं। उनके लिए मॉस्क, गलप्स, सेनेटाइजर की खरीदारी की गई है। उसे जल्द ही पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स को वितरित किया जाएगा।