फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट पैंथर्स और शेरपुर नाइट राइडर्स ने दर्ज की जीत

Fri, 11 Nov 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
नाइट पैंथर्स और शेरपुर नाइट राइडर्स ने दर्ज की जीत - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन

विज्ञापन
पीलीभीत प्रीमियर लीग में नाइट पैंथर्स-ब्लू टाइगर्स और सचिन लायंस-शेरपुर नाइटराइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। नाइट पैंथर्स और शेरपुर नाइट राइडर्स ने बेतहर प्रदर्शन कर जीत दर्ज कराई। 
विज्ञापन

स्वामी स्टेडियम एंड स्पोटर्स एकेडमी में शुक्रवार को हुए मैच में टॉस जीतकर नाइट पैंथर्स के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने नौ विकेट पर 120 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी ब्लू टाइगर्स 68 रन ही बना सकी और 13.1 ओवर में ऑलआउट हो गई। मैन ऑफ द मैच सिमरनजीत सिंह को दिया गया। टीम के ओपनर सिमरन सिंह 17, रिजवान ने 25, अजय गौतम ने 11, पंचम ने दस, मोहम्मद खान ने आठ रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू टाइगर्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही। टीम के दोनों ओपनर विपिन कुमार एक और हिमांशु तीन रन ही बना पाए। परजीत सिंह ने बाइस, अनमोल सिंह ने 11 रन लिए। विरोधी टीम के सिमरनजीत सिंह ने एक ओवर में तीन विकेट लेकर मैच नाइट पैंथर्स के नाम कर दिया। मैन आफ द मैच सिमरनजीत सिंह को देवेन्द्र सिंह, एकेडमी प्रबंधक गुरुभाग सिंह, कोच अमन वर्मा, सचिन अग्रवाल, आशीष मिश्रा ने मैच ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दूसरा मैच सचिन लायंस और शेरपुर नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। सचिन लायंस के ओपनर रणविजय शून्य पर ही आउट हो गए। यूसुफ अंसारी ने पांच, निखिल ने पांच, बृजेश सिंह ने 35, गौरव ने नौ, गुलमदार ने सात रन बनाए। पूरी टीम 18.5 ओवर में 86 रन बनाकर आलआउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी शेरपुर नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने अच्छी शुरूआत की। टीम के खिलाडिय़ों ने सचिन लायंस को दो विकेट से पराजित कर मैच अपने पक्ष में कर लिया। इस मौके पर  प्रबंधक गुरभाग सिंह, हरविन्दर मान, कुलवंत सिंह, लखवीर सिंह, अतेन्द्रपाल सिंह, गुरबलदीप सिंह, डा. आसिफ खान, डॉ. रेहान खान, रवि यादव, रोहन जायसवाल, सुखदेव सिंह, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें