फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलीनगर तहसील की अधिसूचना जारी

Tue, 13 Dec 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
कलीनगर तहसील की अधिसूचना जारी
विज्ञापन
बहुप्रतीक्षित कलीनगर तहसील की अधिसूचना जारी होने का आदेश प्राप्त हो गया है। अब जिले में तहसीलों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। तहसील के सृजन की घोषणा से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। जिले की सदर तहसील को विभाजित कर अमरिया और पूरनपुर को विभाजित कर कलीनगर तहसील बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। राजस्व परिषद और कैबिनेट से मंजूरी के बाद आठ दिसंबर को दोनों तहसीलों की अधिसूचना जारी कर दी गई लेकिन शासन से केवल अमरिया तहसील की अधिसूचना का फैक्स ही जिला मुख्यालय को प्राप्त हुआ। इससे कलीनगर वासियों में उदासी थी। कलीनगर तहसील स्वीकृत कराने में जुटे विधायक पीतमराम ने इसको लेकर शासन से बात की लेकिन तीन दिन के अवकाश के चलते फैक्स नहीं आ सका। मंगलवार को सरकारी दफ्तर खुलते ही कलीनगर तहसील की अधिसूचना का फैक्स भी जिला मुख्यालय को प्राप्त हो गया। जिले की पांचवीं तहसील के रूप में कलीनगर को स्वीकृति मिलने की जानकारी पूरे जिले में फैल गई। इस नई तहसील में 170 गांव शामिल किए गए हैं। 
विज्ञापन

माधोटांडा भी जल्द बनेगा ब्लाक
कलीनगर तहसील के साथ ही माधोटांडा को ब्लाक बनाने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया था। सूत्रों की मानें तो ब्लाक के प्रस्ताव को भी जल्द मंजूरी मिल सकती है। इसके लिए पत्रावली को मुख्यमंत्री व ग्राम्य विकास मंत्री ने अनुमोदित कर दिया है।
जेबी सिंह बनें कलीनगर के एसडीएम 
अमरिया और कलीनगर तहसील बनने के साथ डीएम मासूम अली सरवर ने एसडीएम व तहसीलदार की नियुक्ति कर दी है। इसमें अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात पुष्पा देवरयाल को अमरिया और प्रतीक्षारत चल रहे जितेंद्र बहादुर सिंह को कलीनगर का एसडीएम बनाया है। इसके अलावा सदर तहसील के नायब तहसीलदार मोहम्मद असलम को अमरिया व पूरनपुर के नायब तहसीलदार शेरबहादुर को कलीनगर का प्रभारी तहसीलदार नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें