फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू ने किससिन को बनाया शिकार, मौत

Mon, 03 Oct 2016 11:35 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला क्षेत्र के गांव नदहा में खेत की रखवाली करने गए किसान पर भालू ने हमला करके उसे बुरी तरह घायल कर दिया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में किसान की मौत हो गई। इसके बाद से गांव में दहशत है।
विज्ञापन

45 वर्षीय मेघनाद का खेत जंगल से सटा है। सोमवार सुबह आठ बजे वह अपने भाई नरोत्तम के साथ धान की फसल की रखवाली के लिए खेत पर गए थे। इसी बीच भालू ने मेघनाद पर हमला कर दिया। उनका मूकबधिर भाई नरोत्तम भयभीत होकर पेड़ पर चढ़ गया। भालू के हमले में मेघनाद गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाकर भालू को खदेड़ा। परिवार के लोग मेघनाद को जिला अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
उधर, टाइगर रिजर्व के डीएफओ कैलाश प्रकाश का कहना है कि मेघनाद पर खेत में नहीं बल्कि जंगल के अंदर भालू ने हमला किया। मेघनाद जंगल में क्यों गया, इसकी जांच कराई जा रही है। अस्पताल में मेघनाद की मौत होने की सूचना मिलने पर स्टाफ को भेजकर जानकारी ली गई थी। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें