फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांग्रेस जिलाध्यक्ष ने रवाना किया किसान रथ

Sat, 01 Oct 2016 11:52 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 किसान रथ को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व हुई बैठक में उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने से किसानों की दशा सुधरेगी और उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

मंडी समिति में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से किसानों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और उनमें उम्मीद जगी है। कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ होगा और बिजली के बिल भी आधे कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की नीतियों के प्रचार-प्रसार के लिए जिले से चार किसान रथ क्षेत्र भ्रमण पर रवाना किए जा रहे हैं। यह रथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों को जागरूक करेंगे। इस मौके पर शहर अध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी, अनिल अरोड़ा, शकील नूरी, रईस अहमद, डॉ. मेंहदी हसन, राजिश खां, गौरव कश्यप, राजेश गंगवार, चंद्रशेखर, महेश कुमार, असलम अंसारी, मोहम्मद शाकिर, नीरज वैश्य, लाल बहादुर शर्मा, दुजाराम पांडेय, काले खां, मुन्ना, गजेंद्र कुमार, सुरेश कुमार वर्मा, महेंद्र पाल, सुरेशपाल आदि मौजूद रहे।

तीन को आएंगी शीला दीक्षित
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की ओर से उप्र के मुख्यमंत्री पद की दावेदार शीला दीक्षित तीन अक्तूबर को पीलीभीत पहुंचेंगी। खुटार की ओर से आने पर गढ़वाखेड़ा में उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद शहर के अंदर वह रोड शो करने के बाद डिग्री कॉलेज चौराहे के निकट बारातघर में सभा को संबोधित करेंगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी ने बताया कि शीला दीक्षित का कार्यक्रम प्राप्त होने पर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें