फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदेश यात्रा की सफलता को बनाई रणनीति

Sat, 01 Oct 2016 11:50 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की बैठक में मुलायम संदेश यात्रा की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांटी और क्षेत्र से बढ़ी संख्या में लोगों की प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष आंनद सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सबसे पहले कैबिनेट मंत्री बनने पर हाजी रियाज अहमद का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि तीन अक्तूबर को मुलायम संदेश यात्रा दिल्ली से प्रारंभ होकर सात अक्तूबर को पीलीभीत पहुंचेगी। इसमें सांसद किरनमय नंदा के अलावा अन्य कई नेता शामिल होंगे। पीलीभीत में यात्रा का नेतृत्व युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव करेंगे। खमरिया पुल पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन यात्रा पूरनपुर होते हुए शाहजहांपुर के लिए रवाना होगी। 
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। विधायक पीतमराम ने भी विचार रखे। बैठक में मोहन सिंह, गुरुदयाल सिंह, कैलाश यादव, अशर्फीलाल, सुलेमान, राकेश मिश्र, योगेश्वर सिंह राममूर्ति, फूलचंद्र मौर्य, चंद्रसेन वर्मा, हरनाम सिंह, सुखलाल गंगवार, मेंहदी रजा, रामप्रताप गंगवार, संतोष वाल्मीकि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें