फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: क्षेत्राधिकार को लेकर भिड़े पीलीभीत और बीसलपुर के किन्नर

Wed, 23 Sep 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
थाना बरखेड़ा में एकत्र दोनो पक्ष के किन्नर संवाद
विज्ञापन
बरखेड़ा। कस्बे में चल रहे श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के दौरान शगुन (इनाम) वसूलने के अधिकार को लेकर किन्नरों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई, इसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को कागजात दिखाने के निर्देश देते हुए क्षेत्र में उगाही करने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

कस्बे और आसपास के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से बीसलपुर के किन्नर बधाई और इनाम मांगते आ रहे थे। बुधवार को जन्माष्टमी मेले के दौरान पीलीभीत के किन्नर भी अपना क्षेत्र बताकर दुकानदारों से उगाही करने पहुंच गए, इससे विवाद की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की के बाद मामला थाने पहुंच गया। थाने में दोनों ही पक्षों ने बरखेड़ा क्षेत्र को अपना-अपना इलाका होने का दावा किया।
थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने दोनों पक्षों से क्षेत्र से संबंधित वैध कागजात दिखाने को कहा। मौके पर पीलीभीत के किन्नर दीपा ने कुछ कागजात दिखाए, वहीं बीसलपुर के किन्नरों ने दस्तावेज अपने गुरु प्रेमशंकर के पास होने की बात कही। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जब तक क्षेत्र से जुड़े पुख्ता कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाते, तब तक कोई भी पक्ष इस क्षेत्र में इनाम या शगुन नहीं मांगेगा। इसके बाद दोनों पक्ष दस्तावेज लेने के लिए रवाना हो गए। सीओ राहुल पांडेय का कहना है कि किन्नरों के दो पक्षों में विवाद हो गया था। थाना पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें