फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर के बाहर खेल रही बालिका का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के बाहर बाग में ले जाकर हत्या की कोशिश
विज्ञापन

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज की रिपोर्ट



संवाद न्यूज एजेंसी



पूरनपुर। घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय बालिका के अपहरण और जान से मारने की नीयत से गर्दन पर पैर रखने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है।
दर्ज कराए मुकदमे में गांव मकरंदपुर निवासी मेहरबान सिंह ने बताया कि 30 जुलाई 2023 को उनकी दो वर्षीय पुत्री अनमोल घर के बाहर खेल रही थी। गांव के ओमकार, छत्रपाल का पुत्र अमित, छत्रपाल की पत्नी नन्हीं देवी, ओमकार की पत्नी राजेश्वरी देवी उसे जान से मारने की नीयत से उठाकर गांव के बाहर बाग में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने के लिए आरोपियों ने उसकी गर्दन पर पैर रखा। सूचना मिलने पर पत्नी पूनम के साथ वह चीखते चिल्लाते बाग में पहुंचे। आरोपी पुत्री को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने अब कोर्ट के आदेश पर चारों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें