फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बुआ-भतीजे से मारपीट कर रुपये और अभिलेख छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
- लीज पर लिए गए स्कूल भवन को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन


- पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर (पीलीभीत)। स्कूल भवन लीज पर लेने के विवाद में उत्तराखंड के विजय कुमार राम और उसकी बुआ को स्कूल में बंधक बनाकर पिटाई की गई। खाते से जबरिया रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए गए। घुंघचाई पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
उत्तराखंड के थाना सितारगंज के वमनपुरी निवासी विजय कुमार राम ने बताया कि उन्होंने कुछ लोगों से घुंघचाई थाने के गांव गुलड़िया भूपसिंह में गोल्डन एजुकेशन एकेडमी का भवन एक लाख रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से 20 साल के लिए किराये पर लिया था। अनुबंध रजिस्टर्ड होने से पहले उसने स्कूल स्टाफ पर 6,07,142 खर्च किए। इसके अलावा एक लाख रुपये नकद दिए।
विज्ञापन


आरोप है कि जब स्कूल ठीक से चलने लगा तो आरोपियों की नीयत में खोट आ गई। कहने लगे कि स्कूल का संचालन खुद करेंगे। 13 अक्तूबर 2023 को अपनी बुआ के साथ स्कूल पहुंचने पर आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया। साथ ही स्कूल में बंधक बना लिया। मारपीट भी की। आरोपियों ने 36 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही उनकी बुआ से आठ हजार रुपये छीन लिए। घुंघचाई पुलिस ने विजय कुमार राम की तहरीर पर गांव पोखरापुर निवासी गुरदेव सिंह, पुवायां थाना के गांव बरीबरा निवासी सुरेंद्र सिंह, गांव नरायनपुर निवासी सुच्चा सिंह, भगौतीपुर निवासी जागीर सिंह, सुखविंदर सिंह, बरीबरा के गजेंद्र सिंह व मटेहना निवासी सुरेश कुमार, पवन कुमार वर्मा, राजविंदर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें