फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खुशी बनीं अध्यक्ष, सचिव पद पर मधु का चयन

विज्ञापन
आवंटित प्रतीक चिह्न दिखाते मीना मंच के पदों पर नामांकन करने वाले छात्र  स्रोत : स्कूल ​शिक्षक
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय बिलगवां में मीना मंच के पदों के चुनाव में विद्यार्थियों ने किया मतदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। स्कूल के कमरे में नामांकन कक्ष बना था। नामांकन के बाद प्रतीक चिह्म आवंटन और चुनाव-प्रचार हुआ। मतदान हुआ। मतों की गिनती के बाद विजयी उम्मीदवारों का स्वागत किया गया। नामांकन और मतदान का यह नजारा दिखा मरौरी ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बिलगवां में। नए सत्र के पहले दिन स्कूल में मीना मंच का गठन किया गया। विद्यार्थियों ने मतदान कर अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव किया। 89 वोट पाकर खुशी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

शासन के निर्देशानुसार नए सत्र के पहले शनिवार को स्कूलों में मीना मंच का गठन किया जाना है। इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय बिलगवां में मीना मंच के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद की चयन प्रक्रिया पूरी की गई। अध्यक्ष पद के लिए पांच, सचिव के लिए पांच और कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्र जमा किए गए।
विज्ञापन

एक नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद 12 विद्यार्थियों को प्रतीक चिह्न आवंटित किए गए। लंच के समय विद्यार्थियों ने अपने समर्थन में वोट मांगे। बाद में मतदान कराया गया। मतों की गिनती में कक्षा आठ की छात्रा खुशी को अध्यक्ष चुना गया। 72 मत पाकर छात्रा मधु को सचिव और पूजा का कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन

कक्षा सात की अनामिका और कक्षा छह की छात्रा अंकिता को सदस्य चुना गया। चुनाव के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। चुनावी प्रक्रिया अनीता तिवारी की देखरेख में हुई। प्रधानाध्यापक कमला श्रीपाल पीठासीन, प्रथम मतदान अधिकारी सुनीता कटियार, द्वितीय मतदान अधिकारी विभा वर्मा व शिप्रा गंगवार ने तृतीय मतदान अधिकारी की भूमिका में रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें