फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खमरिया पुल-बरखेड़ा मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया बनी राहगीरों के लिए खतरा

Fri, 03 Oct 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। खमरिया पुल से बरखेड़ा को जोड़ने वाला लगभग 12 किलोमीटर लंबा मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। मार्ग पर गहरे गड्ढे और टूटी-फूटी सड़कें राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। इस मार्ग पर स्थित निर्माणाधीन पुलिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है और दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनी हुई है।
विज्ञापन

पीलीभीत बरेली हाईवे पर खमरिया पुल से बरखेड़ा और गजरौला क्षेत्र को जाने वाले मार्ग से करीब 20 गांवों के लोगों की नियमित आवाजाही होती है, लेकिन देख रखे के अभाव में मार्ग लंबे समय से जर्जर हो गया है। इसमें डढ़िया भिशोड़ी, पसियापुर, नांद, उझाइनिया, रम्पुरा, उमसड़, कनाकोर, आराजी सेरिया, शिवपुरिया, बजेरा, ढकिया, मीरपुर प्यास, कटकपुर, कल्यायनपुर, डुंडाशेरे, परदीपपुर, गहलुईय्य सहित दो दर्जन से ज्यादा गांव की आबादी इस मार्ग का प्रयोग करती है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम नांद के पास स्थित पुलिया टूटी होने से कई बाइक सवार राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अधिशासी अभियंता एसके जैन का कहना है कि प्रस्ताव पर मंजूरी के आधार पर सड़कों पर कार्य कराया जा रहा है। शेष सड़कों की भी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें