फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit Encounter: आतंकियों का CCTV फुटेज आया सामने, इस होटल में ठहरे थे तीनों, साथ में दिखा चौथा शख्स

Wed, 25 Dec 2024 03:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

Pilibhit Encounter News: पुलिस मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तान समर्थक तीनों आतंकी पूरनपुर के हर जी होटल में रुके थे। पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। इसके बाद होटल के बाहर फोर्स बढ़ा दी गई। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीनों आतंकी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर में खालिस्तान समर्थक आतंकियों के तार तलाशने में जुटी पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बुधवार को पुलिस की 10 से अधिक टीमों ने पूरनपुर के होटलों को खंगाला। फोर्स के साथ एसपी अविनाश पांडेय खुद सड़क पर उतरे। आतंकियों की तस्वीर दिखाकर लोगों से जानकारी की। जांच में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकी होटल हर जी में रुके थे। तीनों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तीनों आतंकी होटल में जाते दिख रहे हैं। इनके साथ एक अन्य शख्स भी है। वह कौन है, इसका पता नहीं चला है। इस होटल के बाहर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। पुलिस की जांच जारी है। 

विज्ञापन


23 दिसंबर की सुबह हुई थी मुठभेड़ 
पूरनपुर क्षेत्र में 23 दिसंबर की सुबह मुठभेड़ में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकी वरिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह और जसनप्रीत सिंह मारे गए थे। आतंकियों के पास से दो मॉडीफाइड एके-47, दो ग्लॉक पिस्टल (ऑस्ट्रिया निर्मित), काफी संख्या में कारतूस के अलावा तीन मोबाइल फोन भी मिले थे। तीनों पंजाब में गुरदासपुर जिले के रहने वाले थे। उन पर कलानौर थाने की बख्शीवाल चौकी पर हमला करने का आरोप था। वहां वारदात को अंजाम देकर तीनों आतंकी पूरनपुर आए। पुलिस जांच के मुताबिक तीनों यहां होटल में रुके थे। अब पुलिस तीनों आतंकियों का स्थानीय कनेक्शन पता करने में जुटी है। 

तीनों आतंकियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
पूरनपुर कोतवाल नरेश कुमार त्यागी की ओर से आतंकी शहूर खुर्द कलानौर गुरदासपुर निवासी प्रताप सिंह उर्फ जसनप्रीत सिंह, आगवान गुरदासपुर निवासी वरिंदर सिंह उर्फ रवि, वादिया मोहल्ला कलानौर गुरदासपुर निवासी गुरविंदर सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवेचना बीसलपुर कोतवाल संजीव शुक्ला को सौंपी गई है। बीसलपुर इंस्पेक्टर ने पूरनपुर कोतवाली पहुंचकर अभिलेख कब्जे में लिए हैं। 
विज्ञापन

मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकियों के शवों का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर करीब 2:30 बजे शुरू हुआ पोस्टमॉर्टम देर शाम तक चला। इस दौरान पोस्टमॉर्टम हाउस पर पुलिस का पहरा रहा। पीलीभीत और पंजाब की पुलिस मौजूद रही। पोस्टमॉर्टम के बाद पंजाब पुलिस की निगरानी में परिजन तीनों के शव लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें