पीलीभीत। जिले में गर्भवती एवं प्रसूताओं के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक ब्लॉक पर कॉल सेंटर की स्थापना की गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि कॉल सेंटर के माध्यम से नामित स्वास्थ्यकर्मी गर्भवती महिलाओं से नियमित कॉल व टेक्स्ट संदेश द्वारा संपर्क करेंगे। सातवें–आठवें माह में प्रत्येक 15 दिन और नौवें माह में प्रति सप्ताह फॉलोअप किया जाएगा। महिलाओं को खान-पान, दवा सेवन और देखभाल संबंधी जानकारी दी जाएगी। आवश्यकता होने पर महिलाएं स्वयं भी कॉल कर परामर्श ले सकेंगी। संवाद