फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 ‘संगठन की मर्यादा बनाए रखें कार्यकर्ता’

Wed, 19 Jul 2017 08:05 PM IST
बीसलपुर।
विज्ञापन
 ‘संगठन की मर्यादा बनाए रखें कार्यकर्ता’ - फोटो :  ‘संगठन की मर्यादा बनाए रखें कार्यकर्ता’
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि यह एक सांस्कृतिक संगठन है, कार्यकर्ता संगठन की मर्यादा बनाए रखें। साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदुओं का सम्मान बढ़ाने में संगठन कोई कसर नहीं छोड़ेगा। नगर के एक बारात घर में बुधवार को आयोजित मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में वह मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन दे रहे थे। उनकी इस टिप्पणी को संगठन की छवि सुधार के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि पिछले दिनों एक अंतरराष्ट्रीय अखबार में टिप्पणी छपी थी, जिसमें हिंदू युवा वाहिनी को उग्रवादी संगठन कहा गया था। 
विज्ञापन

 बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि कोई कार्यकर्ता यदि संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया, तो उस कार्यकर्ता का कोई पक्ष नहीं करेगा। विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी योगी शांतिनाथ ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यभार संभालने के बाद प्रदेश का गौरव काफी बढ़ाया है। सम्मेलन में मुरादाबाद के मंडल प्रभारी एसपी सहिं, पीलीभीत जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, बरेली जिलाध्यक्ष शोभित सक्सेना, शाहजहांपुर जिला अध्यक्ष अवनीश पाठक, बदायूं जिला अध्यक्ष अंकित ठाकुर, पीलीभीत जिला महामंत्री धर्मेंद्र मौर्य, बीसलपुर तहसील अध्यक्ष प्रशांत त्रिवेदी, कपिल राठौर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा, रूपेश शर्मा, राहुल ठाकुर और नीलेश मिश्रा आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने और संचालन मीनू त्रिपाठी ने किया। सम्मेलन में मंडल के चारों जिलों के कार्यकर्ताओं के संगठन संबंधी कार्यकलापों की समीक्षा की गई, जिसमें स्थिति संतोषजनक पाई गई। सम्मलेन शुरू होने से पहले कार्यकर्ताओं ने नगर में वाहन जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का काफिला जब ईदगाह चौराहे से गुजरा तो वहां यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कर्मी नहीं थे, जिससे नाराज होकर कार्यकर्ताओं का काफिला कोतवाली में आए और शिकायत की। बाद में पुलिस बंदोबस्त किए गए।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें