बीसलपुर के राजकीय महाविद्यालय की क्रीडा प्रतियोगिता में गोला फेंकती छात्रi संवाद
बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार से दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह शुरू हुआ। पहले दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं। शॉट पुट थ्रो में कौशिकी को प्रथम स्थान मिला।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका मेहरा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। छात्रों की सौ मीटर दौड़ में आकाश प्रथम, पवन द्वितीय और राहुल भारती तृतीय स्थान पर रहे। चार सौ मीटर दौड़ में विपिन प्रथम, सूरजपाल द्वितीय और आकाश वर्मा को तृतीय स्थान मिला।
आठ सौ मीटर दौड़ में विपिन प्रथम, सूरजपाल द्वितीय और पंकज तृतीय रहे। शॉट पुट थ्रो में अनुराग प्रताप प्रथम, विकास द्वितीय और शौर्य प्रताप ने तृतीय स्थान पाया। ऊंची कूद में आकाश वर्मा पहले, फिरोज मोहम्मद दूसरे और पवन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं की सौ मीटर दौड़ में मनीषा प्रथम ,सीमा द्वितीय और साबिया तृतीय रहीं। चार सौ मीटर दौड़ में काजल प्रथम, स्वाती द्वितीय और कौशिकी तृतीय रहीं। शॉट पुट थ्रो में कौशिकी प्रथम, इप्रा जिशान द्वितीय और सीमा तृतीय स्थान पर रहीं।
ऊंची कूद में चाहत प्रथम, पूजा द्वितीय और चौधरी गंगवार तृतीय रहीं। प्रतियोगिताएं महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ, पवन त्रिवेदी की देखरेख में हुई। निर्णायक मंडल में महाविद्यालय स्टाफ के प्राध्यापक शामिल रहे। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक डॉ. आरपी सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। प्राचार्य ने बताया कि बुधवार को दोपहर 12:30 बजे प्रतियोगिताओं का समापन हो जाएगा। समापन समारोह में विधायक विवेक वर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।