फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दरोगा से मारपीट के मामले में अब करणी सेना ने लगाए आरोप, पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 12 Jul 2025 02:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में शनिवार को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी मंडी समिति में एकत्र हुए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन
करणी सेना के पदाधिकारियों ने पुलिस से की नोकझोंक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में दरोगा से अभद्रता व मारपीट करने के आरोपी करणी सेना के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह के मामले में अब पुलिस पर आरोप लगे हैं। जमानत के बाद भी पुलिस पर आरोपी जिलाध्यक्ष और उसके परिवार को प्रताड़ित करने और धमकी देने का आरोप लगाकर शनिवार को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने मंडी समिति में एकत्र होकर विरोध जताया। पुलिस लाइन का घेराव करने की जानकारी पर तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


स्थिति को देख सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने मौके का पहुंचकर करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों से बातचीत की। पदाधिकारियों ने पुलिस के एक दरोगा पर जिलाध्यक्ष और उसके परिवार के साथ अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पदाधिकारी दरोगा को निलंबित करने की मांग पर अड़ गए। करीब आधे घंटे तक नोकझोंक के बीच चली बातचीत के बाद सीओ सिटी ने पांच दिन में जांच करने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर आक्रोशित पदाधिकारी माने। इसके बाद विरोध समाप्त किया गया। 

विज्ञापन

पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप 
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष का कहना था कि घटना में पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई की। मामले में जिलाध्यक्ष ने कोर्ट से जमानत करा ली। आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस ने जिलाध्यक्ष के घर पर दबिश देकर उसे व उसके परिवार को परेशान किया। एक दरोगा ने जान से धमकी दी गई। मंडी समिति स्थित जिला अध्यक्ष की दुकान के बाहर लगे महाराणा प्रताप के पोस्टर भी पुलिस द्वारा फाड़ दिए गए। दरोगा को निलंबित नहीं किया गया तो करणी सेना आंदोलन करेगी। बता दें कि दरोगा ने करणी सेना के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें