रोडवेज बस अड्डा मार्ग पर लकड़ी मंडी के सामने गड्ढे में भरी गई मिट्टी संवाद
पीलीभीत। 11 जुलाई से सावन शुरू होने जा रहे हैं। लेकिन, प्रशासन के इंतजाम अभी आधे-अधूरे ही हैं। सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम भी कागजों पर है। ईदगाह से रोडवेज बस अड्डे होकर दूधियानाथ और गौरीशंकर मंदिर जाने वाली सड़क पर अव्यवस्थाओं का अंबार है।
शहर के दो प्रमुख गौरीशंकर और दूधियानाथ मंदिर में बड़ी संख्या में भोले के भक्त जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। गौरीशंकर मंदिर मार्ग का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। रोडवेज बस अड्डे के सामने से होकर दूधियानाथ मंदिर जाने वाली सड़क पर कई दिक्कतें हैं। हाल ही में नगरपालिका ने रोडवेज बस अड्डे वाली सड़क के किनारे पर नाला निर्माण कराया है। ऐसे में वहां राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज बस अड्डे से गौरीशंकर मंदिर की ओर से जाने वाली सड़क में लकड़ी मंडी के सामने कुछ स्थानों पर गड्ढे हैं। एक बड़े गड्ढे को मिट्टी डालकर भरने का काम किया गया है। कोतवाली मार्ग पर पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की सही से मरम्मत नहीं की गई है। यहां पर सड़क उबड़-खाबड़ दिखती है।
रोडवेज बस अड्डा मार्ग पर लकड़ी मंडी के सामने गड्ढे में भरी गई मिट्टी संवाद