वर्ल्ड ब्लाइंड जूडो चैंपियन व राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी कमल शर्मा का चयन
राष्ट्रीय ब्लाइंड क्रिकेट चैंपियनशिप में किया गया है। यह प्रतियोगिता 29
अप्रैल से आंध्र प्रदेश में होगी।
शहर से सटी जोशी कालोनी निवासी कमल
शर्मा ने बताया कि 14 अप्रैल को नार्थ जोन ब्लाइंड क्रिकेट चैंपियनशिप हुई
थी। इसमें यूपी टीम ने हरियाणा को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। कमल
ने बतौर उपकप्तान टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
उन्होंने बताया कि
व्यक्तिगत उपलब्धियों के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय ब्लाइंड क्रिकेट
चैंपियनशिप के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता हैदराबाद में 19 अप्रैल से
तीन मई के बीच खेली जाएगी। मालूम हो कि कमल ने इससे पूर्व हंगरी में हुई
ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी।