एक लाख रुपये से अधिक के जेवरात खरीदने पर पैन कार्ड अनिवार्यता किए जाने के विरोध में सर्राफा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रख एक दिनी सांकेतिक हड़ताल की। व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से इसे समाप्त कराने की मांग करते हुए संबोधित ज्ञापन उनके प्रतिनिधि को सौंपा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सर्राफा व्यापारियों ने शुक्रवार सुबह अपने प्रतिष्ठिान बंद रखकर एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की। सभी व्यापारी मोतीराम चौराहे पर एकत्र हुए और सभा की। व्यापारियों ने कहा कि इससे आम ग्राहक को काफी दिक्कत होगी। इसका असर उनके व्यापार पर भी पड़ेगा। इसे व्यापारियों के विरुद्ध बताते हुए समाप्त करने की मांग की गई।
इसके बाद सर्राफा व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के नाम संबोधित ज्ञापन उनके प्रतिनिधि प्रमोद अग्रवाल को सौंपा। इसमें कहा गया है कि व्यापारियों की इस आवाज को राज्यपाल, वित्तमंत्री व प्रधानमंत्री तक पहुंचकर बजट सत्र में पास की गई पैन कार्ड की अनिवार्यता को समाप्त कराया जाए।
इस मौके पर अध्यक्ष जग्गो बाबू, शैली अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, सुबोध अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, कमल, राकेश, अचल रस्तोगी, अवनीश कुमार, पल्लव अग्रवाल, विकास, सोनू, अनिल वर्मा, घनश्याम, साकेत अग्रवाल, गिरीश भारद्वाज, गोविंद सर्राफ, हरीबाबू, सुधीर, विश्वनाथ चंद्रा, अतुल महातिया, अर्पित रस्तोगी सहित कई व्यापारी मौजूद थे।