फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। नगर के बमरोली रोड पर नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें कन्याएं व युवतियां कलश लेकर कथा स्थल से खन्नौत नदी से जल भरने निकलीं।
विज्ञापन

वहां से जल लेकर आने के बाद कलशों को यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित किया गया। कलश यात्रा में शामिल कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश लिए हुए चल रहीं थीं तो आगे गाजे-बाजे की धुन पर अबीर गुलाल उड़ाते युवा थिरक रहे थे। यात्रा जब खन्नौत नदी के घाट पर पहुंची तो यज्ञाचार्य ने विधि-विधान से पूजन अर्चना कर जल भरवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें