बिलसंडा नगर की अस्थाई गौशाला में चना गुड़ खिलाते लोग । स्रोत - चेयरमैन
बिलसंडा। नगर की अस्थायी गोशाला में गोपाष्टमी के अवसर पर लोगो ने पहुंचकर गायों को चना और गुड़ खिलाकर आशीर्वाद लिया।
नगर की अस्थायी गोशाला में चेयरमेन डीके गुप्ता और जूना अखाड़ा के सत्यगिरि के साथ कई लोग पहुंचे। गायों का पूजन किया, चुनरी पहनाई, चना और गुड़ खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। लोगों ने कहा कि जीवों एवं पशुओं की रक्षा करना चाहिए। मूलत: गायों के संरक्षण के प्रति और संवदेनशील होने की जरूरत है। संवाद