फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ आठ दिवसीय यज्ञ शुरू

Sun, 01 Feb 2015 11:49 PM IST
दियोरिया/पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खरदहाई में रविवार को कलश यात्रा के साथ आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया। यज्ञ में तमाम लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


गांव खरदहाई में यज्ञ स्थल पर 251 महिलाएं कलश लेकर यात्रा में शामिल र्हुइं। कलश यात्रा माला नदी के बुहिता घाट तक पहुंची और महिलाओं ने नदी से कलशों में पवित्र जल भरा। उसके बाद कलश यात्रा पुन: यज्ञ स्थल पर आई। कलश यात्रा में ट्रैक्टर ट्रॉली पर राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षक ढंग से सजाई गई थी। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।  
विज्ञापन


कलश यात्रा का नेतृत्व वृंदावन से आए यज्ञाचार्य बलराम कृष्ण महाराज ने किया। इस दौरान आयोजन समिति के अचल दीक्षित, सुनील अवस्थी, अशोक मिश्रा, लाल बाबू पांडेय, लल्लन पांडेय और कल्लूराम पांडेय मौजूद रहे।  सुनील अवस्थी ने बताया कि सोमवार से यज्ञ और कथा शुरू होगी, जो आठ फरवरी तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें