फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : बालक और बालिका वर्ग में कुकरीखेड़ा की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
गांव कुकरी खेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता दौड़ में प्रतिभाग करते बच्च
विज्ञापन
पीलीभीत । मंगलवार को संकुल खमरियापुल की संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं कंपोजिट विद्यालय कुकरीखेड़ा के खेल मैदान पर कराई गईं। प्रतियोगिता में कबड्डी के बालक और बालिका वर्ग में कुकरीखेड़ा की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक व्यायाम शिक्षक केके सिंह एवं एआरपी धर्मेंद्र कुमार के द्वारा दीप जलाकर किया । प्राथमिक स्तर के बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में पलक तो बालक वर्ग में आकाश प्रथम, 100 मीटर में प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर की तमन्ना, 200 मीटर बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक स्तर वैदिक जूनियर हाई स्कूल जतीपुर के राजवीर, 200 मीटर बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर की नेहा ने बाजी मारी।
400 मीटर में उच्च प्राथमिक विद्यालय कुकड़ीखेड़ा की सना, 600 मीटर उच्च प्राथमिक विद्यालय कुकरी खेड़ा की समरीन, प्राथमिक स्तर बालक वर्ग कबड्डी में जतीपुर, उच्च प्राथमिक स्तर बालक और बालिका वर्ग में कुकरीखेड़ा प्रथम रहा।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रमोद कुमार, प्रेमपाल गंगवार, प्रेम प्रसाद सिंह, सुरेंद्र पाल गंगवार, डीपी गंगवार, विमलेश कुमारी, जया गंगवार, सोनिया वर्मा, राम सेवक आर्य आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन दुर्गेश कुमार आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें