फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा पर लगा ब्रेक, घर पर करें भोलेनाथ का पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन ने इस बार सावन में कांवड़ यात्रा को स्थगित कर दिया है। इससे शिवभक्तों में मायूसी है, मगर संक्रमण से खुद और दूसरों को बचाने के लिए सभी सहमत हो गए हैं। इसके लिए प्रशासन के साथ ही धर्मगुरुओं और कांवड़ यात्रा से जुड़े अन्य सामाजिक लोगों ने भी भक्तों से अपील की है।
विज्ञापन

हर साल सावन महीने में बड़ी संख्या में शिव भक्त कांवड़ लेकर कछला, हरिद्वार समेत अन्य घाटों से जल लेकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। शिवालयों में जलाभिषेक किया जाता है। मुख्य रुप से प्राचीन गौरीशंकर मंदिर, दूधियानाथ मंदिर, अर्द्घनारीश्वर मंदिर आदि में इसकी एक अलग रौनक दिखाई देती है। मगर इस बार कोरोना संक्रमण को देखते शासन ने कांवड़ यात्रा स्थगित करने का फैसला किया है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन भी शिव भक्तों से सहयोग करने की अपील करने में जुट गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से घरों में रहकर पूजन की अपील की जा रही है। सीओ सिटी प्रवीण मलिक ने भी रविवार शाम कोतवाली और सुनगढ़ी में बैठक कर शिवभक्तों से अपील की।
सावन का पहला सोमवार छह जुलाई को है। वर्तमान में कोरोना महामारी फैली हुई है। ऐसे में घर पर ही भगवान शिव की पूजा कर वरदान मांगे कि महामारी से जल्द निजात मिले। - महंत जयशंकर शर्मा, प्राचीन गौरीशंकर मंदिर
विज्ञापन

कोरोना में शिव भक्त कावंड यात्रा पर न जाएं। महामारी के खात्मे के लिए घर पर रहकर ही पूजा-अर्चना करें। संक्रमण को फैलने से रोकें और प्रशासन का सहयोग करें। - राजेश अग्रवाल बिछले, भोला कांवड़िया संघ
कांवड़ यात्रा को लेकर पीस कमेटी की बैठक
बिलसंडा। कांवड़ यात्रा को लेकर रविवार शाम थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें कांवड़ यात्रा स्थगित किए जाने की बात कहते हुए शिव भक्तों से सहयोग मांगा गया। सीओ लल्लन सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर इस बार सावन के महीने में भीड़ न जुटाएं। किसी तरह का जुलूस भी नहीं निकलेगा। ऐसा कार्य न करें, जिससे व्यवस्था बिगड़े और कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़े। यहां इंस्पेक्टर नरेश कश्यप, आरके लहरी, रहीश खां, अटल सिंह जायसवाल, डीके गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें