फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवीआरआई में शुरू हुई सैंपल की जांच, दी गईं एक हजार किट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बरेली स्थित आईवीआरआई को स्वास्थ्य विभाग के जिले के अधिकारियों ने एक हजार किट मुहैया करा दी हैं। इसके बाद आईवीआरआई ने फिर से सैंपल की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई में भेजे जा रहे थे। 14 जून को आईवीआरआई प्रबंधन ने किट न होने की बात कहकर कोरोना सैंपल का परीक्षण करने से मना कर दिया था। आईवीआरआई के अफसरों का कहना था कि उनके पास जांच करने के लिए पर्याप्त मात्रा में किट उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके बाद लखनऊ आरएलएम सैंपल भेजना शुरू कर दिया था। वहीं 35 कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट आईवीआरआई के पास शेष रह गई थीं। ये बृहस्पतिवार को आ गई, इन्हीं में 11 पॉजिटिव केस निकले। स्वास्थ्य विभाग ने आईवीआरआई को एक हजार किट मुहैया करा दी हैं। एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि किट भेज दी गई हैं। अब सैंपल आईवीआरआई को ही भेजे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें