फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बदला जंगल सफारी का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के चलते सुबह छह बजे से शुरू होगी सफारी, आधा घंटा घटाया गया समय
विज्ञापन

कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में गर्मी की शुरुआत के साथ ही जंगल सफारी के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब सैलानी सुबह छह बजे से जंगल की सैर कर सकेंगे।
नए समय के अनुसार, अब सुबह की सफारी छह बजे से शुरू होकर साढ़े 9 बजे तक चलेगी, जबकि शाम की शिफ्ट साढ़े तीन बजे से साढ़े छह बजे तक निर्धारित की गई है। पहले सुबह की सफारी साढ़े साढ़े छह बजे से 10 बजे तक और शाम की सफारी ढाई बजे से छह बजे तक संचालित होती थी। हर वर्ष की तरह इस बार भी एक अप्रैल से तापमान में वृद्धि को देखते हुए समय में परिवर्तन किया गया है, ताकि सैलानियों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके और वन्यजीवों पर भी कम प्रभाव पड़े। गर्मी के बावजूद टाइगर रिजर्व में सैलानियों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के साथ-साथ दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों को वन्यजीवों के साथ-साथ बाघ के भी दीदार हो रहे हैं। इससे उनका सफर यादगार बन रहा है। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि नियमानुसार समय में बदलाव किया गया। एक अप्रैल से इसे प्रभावी कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें