फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा कव्वाल की कव्वालियों पर झूमे लोग

Fri, 08 Jan 2016 11:29 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
खादी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अनीस साबरी उर्फ बच्चा कव्वाल ने अपने कलाम से समां बांधा। अपनी कव्वालियों के माध्यम से उन्होंने कौमी एकता और वतन परस्ती का संदेश दिया।
विज्ञापन

जयसंतरी देवी मंदिर चल रहे खादी महोत्सव में बृहस्पतिवार की रात कव्वालियों का प्रोग्राम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुबहान शाह मियां के सज्जादानशीन मौलाना शम्सउज्जमा खां ने की। बच्चा कव्वाल ने कार्यक्रम का आगाज अल्लाह हो अल्लाह कव्वाली से किया। इसके बाद उन्होंने सूफिया कलाम सुनाकर तालियां बटोरीं।
उनके द्वारा पेश की गई मिसाल किससे मैं तेरी तू बेमिसाल, छोटा सा मुंह बड़ी बात बोल रहा हूं, मैरे अल्लाह करम कर, मेरे मौला रहम कर, मैं हूं खिलौना चिश्तिया दरबार का सुनाकर लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। उनके साथ युनूस साबरी, राशिद साबरी, फराज खां, शहजाद खां, आसिफ खां, तसलीम खां, आबिद खां ने संगत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सज्जादानशीन मौलाना शम्सउज्जमा खां और न्यूरिया चेयरमैन हिलाल अहमद ने कव्वाल और उनकी टीम का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

संचालन अमिताभ अग्निहोत्री ने किया। इससे पूर्व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ की ओर से आई टीम के लोक गायक बालेश्वर यादव व श्याम कुमार ने लोकगीत एवं भोजपुरी कार्यक्रम से सभी का मनोरंजन किया। इस मौके पर तसलीमशान खां, अकबर अंसारी, संजीव मिश्रा, जुबैर अनवर, राजेश वाजपेई सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें