फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूसे गौसिया आज, चप्पे-चप्पे पर तैनात होगी फोर्स

Thu, 21 Jan 2016 10:50 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलूस-ए-गौसिया सकुशल संपन्न कराने के लिए मांगी गई बाहरी जिलों की पुलिस और पीएसी पुलिस लाइंस में गुरुवार को पहुंच गई। एसपी जवाहर ने फोर्स को ब्रीफ कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।  
विज्ञापन

आस्तान-ए-हशमतिया हशमतनगर से शुक्रवार को जुलूसे गौसिया सुबह 9.30 बजे से निकलेगा। वर्ष 2014 में रूट को लेकर बवाल हो गया था। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बाहरी जिलों से फोर्स मांगा था। गुरुवार को सात सीओ, 15 एसओ, 75 एसआई, 95 एचसीपी, 210 सिपाही और तीन कंपनी पीएसी ने जिले में आमद दर्ज कराई है। एसपी ने फोर्स के साथ पुलिस लाइन में बैठक की और उन्हें जरूरी टिप्स दिए। एसपी ने कहा कि जुलूस के दौरान कोई नई परंपरा नहीं डालने दी जाएगी। जुलूस अपने निर्धारित रूट से ही निकलेगा। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कोई रहम न करें और उन पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करें। इस मौके पर एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सभी सीओ, इंस्पेक्टर, एसओ मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें