भाजपा के काफी संख्या में कार्यकर्ता कस्बे में दौलतपुर मार्ग पर स्थित भाजपा जिला मंत्री कमलेश कुमार गंगवार के आवास पर एकत्र हुए तथा वहीं से जुलूस की शक्ल में प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए ब्लाक तिराहे पर पहुंचे। इसके बाद बीडीओ कार्यालय पहुंचकर खंड विकास अधिकारी ऋृषिपाल सिंह को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी गतिविधियों को प्रोत्साहन देने का आरोप लगाते हुए बारिश व ओले से तबाह हुए किसानों को मुआवजा दिलाने, किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान आदि समस्यओ का समाधान कराए जाने की मांग की। कार्यक्रम में कमलेश कुमार गंगवार, जगदीश प्रसाद तिवारी, गंगाराम, हरद्वारीलाल गंगवार, अभिषेक सक्सेना, रमेश सिंह, संजीव प्रताप सिंह आदि कार्यकर्ताआें ने भाग लिया।