फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दूसरे जिलों से आए न्यायिक अधिकारियों ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। उच्च न्यायालय के वार्षिक तबादलों के क्रम में दूसरे जनपदों से स्थानांतरित होकर आए न्यायिक अधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार ने नई न्यायिक व्यवस्था के तहत हाथरस से आए महेंद्र श्रीवास्तव को अपर जिला जज प्रथम, कासगंज से आई शिखा प्रधान को स्पेशल जज ईसी एक्ट, गौतम बुद्ध नगर से आए विजय कुमार हिमांशु को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भदोही से आए मोहम्मद शाहनवाज अहमद सिद्दीकी को सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी, झांसी से आए अरुण क्रांति यशोदास को सचिव जिला विधिक एवं सेवा प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी है।
मथुरा से आई शिप्रा सिंह को जूडीशियल मजिस्ट्रेट, उत्कर्ष सिंह को सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी, लखनऊ से आए प्रदीप यादव को अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन, इंदु यादव को सिविल जज जूनियर डिवीजन तथा सलेमपुर देवरिया से आए सक्षम शेखर को सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी (डब्लू.पी.) का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा एडीजे रामकिशोर को विशेष न्यायाधीश एससीएसटी, अनु सक्सेना को अपर जिला जज एफटीसी (डब्ल्यू.पी.), त्रिभुवन नाथ पासवान को अपर जिला जज पाक्सो एक्ट, सुनील कुमार को अपर जिला जज एफटीसी का दायित्व मिला है। मंगल देव सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नूहीन जैदी सिविल जज सीनियर डिवीजन, सुंदर पाल अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/जेएम आर्थिक अपराध, सतीश कुमार
विज्ञापन

अपर सिविल जज (सी.डि.)/ एसीजेएम, दुष्यंत कुमार शर्मा सिविल जज जूनियर डिवीजन बीसलपुर, भावना शर्मा व तरुण कुमार अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन तथा अरुण कुमार को न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय पूरनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। गैर जनपद से आए सभी न्यायिक अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की पुष्टि कोर्ट मैनेजर शशिकांत ने भी की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें