बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान मरीजों से बात करती संयुक्त स्वास्थ्
नेत्र व कुष्ठ रोग अनुभाग के कक्ष बंद मिले, सुधार के दिए निर्देश
बीसलपुर। लखनऊ से आई संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रश्मि वर्मा ने शनिवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो कक्ष बंद मिले। मरीजों व तीमारदारों ने बातचीत के दौरान शिकायतों का अंबार लगा दिया।
संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक को नेत्र अनुभाग कक्ष और कुष्ठ रोग अनुभाग कक्ष बंद मिले और बाहर मरीज भटकते हुए मिले। जांच कक्ष के बाहर बने प्रतीक्षालय में छत पर पंखा नहीं लगा था, इसके कारण प्रतीक्षालय में बैठे मरीजों को भीषण गर्मी में काफी दिक्कत हो रही थी। उन्होंने अधीक्षक को पंखा तत्काल लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से जानकारी हासिल की। मरीज पंजिका से मोबाइल फोन लेकर कुछ मरीजों से फोन पर बात की।
कक्ष नंबर पांच के बाहर डॉक्टर की नेम प्लेट न लगी होने पर उन्होंने नाराजगी। महिला अनुभाग कक्ष में तैनात डॉक्टर सविता प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने लेबर रूम में प्रसव कराने वाली कुछ महिलाओं से भी जानकारी जुटाई। उन्होंने टीकाकरण कक्ष में एक नवजात शिशु का वजन तुलवाकर देखा। उन्होंने खंडहर बने पड़े राजकीय महिला अस्पताल के भवन का निरीक्षण किया।
अधीक्षक को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से नया महिला चिकित्सा चिकित्सालय बनाए जाने के संबंध में प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। कुछ लोगों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक महिला डॉक्टर ने अनधिकृत रूप से नगर में अपना क्लीनिक खोल रखा है। संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक ने अधीक्षक को इस संबंध में कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। पूर्व मंत्री ने खंडहर पड़े राजकीय महिला अस्पताल के स्थान पर नया महिला अस्पताल बनवाने की मांग की थी।
संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक ने बताया कि निरीक्षण में कुछ कमियां मिली हैं, जिन्हें दूर कराए जाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-