फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी ... छह हजार के लिए आवेदन कर रहे बीकॉम और बीएड धारक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय के लिए सोमवार से पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। जनपद की 720 ग्राम पंचायतों में सहायकों की नियुक्ति होनी है। इस पद के लिए कक्षा 10 और 12 की योग्यता निर्धारित की गई है। इसके लिए शासन से छह हजार का मानदेय तक किया है। मगर बेरोजगारी के चलते इस प्रक्रिया में बीकॉम और बीएड धारक भी आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत सहायक की भर्ती के लिए सभी ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान के पास आवेदन होना है। मगर जानकारी के अभाव में युवा ब्लॉक और डीपीआरओ कार्यालय के चक्कर लगाते नजर आए। वहीं ग्राम पंचायत सचिवों को भी पता नहीं है कि आवेदन किस के पास जमा करना है। इंटरमीडिएट की योग्यता और छह हजार मानदेय की इस नौकरी के लिए बेरोजगारी के चक्कर में स्नातक और परास्नातक के बेरोजगार आवेदन कर रहे है। एक आवेदक से जानकारी की, तो नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी ढूंढते हुए थक गए है। अब यही नौकरी मिल जाए, तो बहुत है। आप मेरा नाम छाप दोगे, तो अधिकारी नौकरी नहीं देंगे। इस ब्लॉक में अधिकांश स्नातक लोग आवेदन कर रहे है।
बीसलपुर। ब्लॉक कार्यालय में सोमवार को पहले दिन 19 आवेदकों ने सहायक पंचायत पद के लिए आवेदन पत्र जमा किए। इस पद के लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट है लेकिन 80 प्रतिशत आवेदक ऐसे थे, जिन्होंने स्नातक के प्रमाणपत्र आवेदन पत्र के साथ जमा किए। कुछ आवेदकों ने स्नातक के प्रमाण पत्रों के साथ ट्रिपल सी के भी प्रमाणपत्र जमा किए है।
विज्ञापन

पूरनपुर। ग्राम पंचायतों में रखे जाने वाले पंचायत सहायकों के आवेदन जमा करने के पहले दिन कई लोग आवेदन जमा करने को ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। मगर आवेदन कहां जमा होगे और कौन जमा करेगा। इसकी जानकारी न मिलने पर कई युवक घरों को बैरंग हो गए। इससे अपराह्न तीन बजे तक कोई आवेदन जमा नहीं हो सका। आवेदन जमा करने को लेकर एडीओ (पंचायत) ने खंड विकास अधिकारी से मिलकर आवेदन कहां और किससे जमा कराए की जानकारी की। खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार ने ब्लॉक परिसर में एक कर्मचारी को आवेदन जमा करने की जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक, ग्राम पंचायत और जिला स्तर पर आवेदन जमा होंगे।
पहले दिन हावी रहीं अव्यवस्थाएं
पंचायत सहायक की नियुक्ति के लिए आवेदन किस के पास जमा करना है। यह अधिकारियों को भी नहीं पता है। सोमवार को लोग ब्लॉक के चक्कर लगाते नजर आए। वहीं ब्लाक में कुछ सचिवों से जानकारी की गई, तो उन्हें ही नहीं पता, बोले ब्लाक कार्यालय में कहीं काउंटर लगा होगा। वहीं फार्म जमा होंगे।
शैक्षिक योग्यता बीए और बीएड है। कोई नौकरी न मिलने के कारण उन्होंने मायूस होकर पंचायत सेवक के लिए आवेदन पत्र जमा किया है। पंचायत सेवक की नौकरी मिल जाए यही बहुत बड़ी बात है। - रोहित कुमार, गांव मानपुर मरौरी
मेरी शैक्षिक योग्यता बीकॉम है। कोई नौकरी न मिलने से हताश होकर उन्होंने पंचायत सेवक के लिए आवेदन किया है। फिर भी पंचायत सेवक की नौकरी मिलने की कोई गारंटी नहीं है। - राजवीर गांव ललौर गुजरानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें